{"_id":"631e25ce4994772cd56197a8","slug":"banda-married-woman-s-body-found-hanging-in-her-in-laws-house-banda-news-knp717617553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
11 बीएनडीपी02 ज्योति की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : BANDA
पैलानी/खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
अमलोर गांव में ज्योति (21) पत्नी चंद्र भवन शनिवार को दोपहर अटारी में दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त ज्योति घर में अकेली थी। सास कल्ली मंदिर गई थी। पति चंद्र भवन खेत को गया था।
लौटकर घर आया तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। पैलानी थाना पुलिस को सूचना दी। सीओ गवेंद्र पाल गौतम, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति व खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भाई रणधीर सिंह ने बताया कि ज्योति की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर आए दिन पति चंद्र भवन ज्योति के साथ मारपीट करता था। उसके कोई संतान नहीं थी। यह भी बताया कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पैलानी थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मायके वालों की तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।