फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Market closed in protest against rape, youth requested loudspeaker to close shops, shops were allowed to open after two hours on the persuasion of police

बांदा : दुष्कर्म के विरोध में बाजार बंद, युवाओं ने लाउडस्पीकर से दुकानें बंद करने का किया अनुरोध, पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद खोलने दीं दुकानें

Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Banda: Market closed in protest against rape, youth requested loudspeaker to close shops, shops were allowed to open after two hours on the persuasion of police
नरैनी। चार साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना के विरोध में गांव के युवाओं ने बाजार बंद करा दिया। युवाओं ने लाउडस्पीकर से एनाउंस किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन देकर युवाओं को शांत किया। इसके बाद दुकानें खुल सकीं। वहीं, तनाव के मद्देनजर आरोपी के घर पर पुलिस का पहरा बरकरार रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में टॉफी के बहाने घर ले जाकर चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को युवाओं का जत्था सड़क पर उतर आया। युवाओं के आग्रह पर दुुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला फोर्स के साथ बाजार पहुंचे और युवाओं को कोतवाली ले गए। करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में चर्चा हुई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी फरीद को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दुकानें खुलीं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी के घर के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

मोहन साहू पीड़ित के घर पहुंचे
सोमवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव आदि सपा नेताओं ने बालिका के घर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिलाया। उनके साथ सपा नेता एजाज पठान, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मिश्रीलाल यादव, दिलशाद, लालू यादव, राकेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed