{"_id":"62c4835661a3a147103b1208","slug":"banda-many-political-lotuses-have-bloomed-in-bundelkhand-now-feed-the-lotus-of-nature-too-banda-news-knp706024545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बुंदेलखंड में बहुत राजनीतिक कमल खिले हैं, अब प्रकृति के कमलों को भी खिलाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बुंदेलखंड में बहुत राजनीतिक कमल खिले हैं, अब प्रकृति के कमलों को भी खिलाइए
विज्ञापन
Banda: Many political lotuses have bloomed in Bundelkhand, now feed the lotus of nature too
- फोटो : BANDA
बांदा। ‘बुंदेलखंड क्षेत्र में राजनीतिक कमल बहुत खिलाए हैं, अब अमृत सरोवरों में प्रकृति के कमल को खिलाइए और जीवन को खुशहाल बनाइए’। यह बात प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने पारिजात का पौधा रोपा। बड़ोखर ब्लॉक के परम पुरवा में 22 हेक्टेयर में फैले मरौली झील में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल राज्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण में आधी आबादी की 100 फीसदी हिस्सेदारी होनी चाहिए। महिलाएं यदि बच्चों की तरह पौधों की देखरेख करें तो देश को फिर से हराभरा बनाया जा सकता है। इस मौके पर मतदान-2022 संबंधित एक संकल्प नामक पुस्तिका का विमोचन हुआ।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा जिस प्रकार से हम पीपल, बरगद सहित अन्य पेड़ों की पूजा करते हैं, उसी प्रकार से वृक्षों को बचाने की भी हमारी जिम्मेदारी है। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि वृक्ष हैं तो हमारा जीवन भी सुरक्षित है। सभी को कम से कम एक-एक पौधा लगाकर इनकी सुरक्षा करनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि सरकार जल संरक्षण को लेकर गंभीर है। पौधरोपण से बुंदेलखंड में पानी की कमी दूर होगी। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, जल प्रहरी उमा शंकर पांडेय ने विचार साझा किए।
ऐसे चलेगा जिले में पौधरोपण
इस बार जिले में 5288580 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें वन विभाग की ओर से 1339140 तथा अन्य विभागों की ओर से 3949440 पौध लगाए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद में 3851966 पौधे रोपे गए। वहीं बुधवार को 378000 और 15 अगस्त को 756000 पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
सभी ब्लॉकों में बाल वन की होगी स्थापना
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा की ओर से जनपद के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक ‘बाल वन’ ‘युवा वन’ की स्थापना की जाएगी। विधान सभा तिंदवारी के ग्राम सिंहपुर में रमेश पटेल की भूमि पर 200 पौधे रोपकर शक्ति वन की स्थापना की जाएगी।