फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda-Mahoba District President of BSP exchange

फिर परचम लहराने के लिए कवायद, बसपा ने बांदा-महोबा के जिलाध्यक्ष बदले

Sun, 08 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda-Mahoba District President of BSP exchange

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बहुजन समाज पार्टी ने बुंदेलखंड में एक बार फिर अपना परचम लहराने के लिए कवायद शुरू करते हुए संगठन में बड़ा रद्दोबदल किया है। बांदा और महोबा के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन


यहां के  विधायक जीसी दिनकर बुंदेलखंड का प्रभारी (जोनल कोआर्डिनेटर) बनाया गया है। इसके साथ ही विधान सभा चुनाव से पहले हर गांव में बूथ और सेक्टर समितियां गठित करके उससे जुड़े कार्यकर्ताओं के कैडर कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को यहां जिला पंचायत परिसर में बसपा की चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन


चारों जनपदों के अध्यक्ष पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शरीक थे। जोनल कोआर्डिनेटर और एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवा
र ने बांदा में बल्देव वर्मा को हटाकर प्रदीप कुमार वर्मा और महोबा में कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के स्थान पर अशोक कुमार बौद्ध को बसपा जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्देव वर्मा बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। अशोक बौद्ध पूर्व में भी महोबा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा विधायक (नरैनी) गया चरण दिनकर को जोनल कोआर्डिनेटर घोषित करते हुए बुंदेलखंड प्रभारी बनाया गया है। अधिवक्ता श्रीकृष्ण वर्मा (हमीरपुर) चित्रकूटधाम मंडल कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।

जोनल कोआर्डिनेटर तिलकचंद्र और रामकिशोर वर्मा ने चारों जनपदों में संगठन के कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि बूथ और सेक्टर स्तर पर कमेटियों को गठन पूरा करने के बाद कैडर कैंप लगाए जाएं। इनके बाद जिला स्तर पर कैडर कैंप होगा। कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।


बैठक में बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर कमल दोहरे, रामजी गौमत, बीएम कुशवाहा, कौशलेंद्र वर्मा, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक (मानिकपुर) चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार (चरखारी), बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, चित्रकूट बसपा अध्यक्ष रामलखन निषाद, हमीरपुर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा संसदीय क्षेत्र प्रभारी निशात नबी व नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हफीज सिद्दीकी, फतेह मोहम्मद खां, छोटेलाल वर्मा, जिरगाम सिद्दीकी, संजय प्रजापति, राकेश श्रीवास, गुलाब श्रीवास, मुमताज अली, मधुसूदन कुशवाहा, मोहम्मद इदरीस, आनंद यादव, दिनेशचंद्र शुक्ल, अभिषेक भास्कर, गुलाब सिंह वर्मा, अवधेश वर्मा, मोहम्मद यार खां, अय्यूब खां, अशरफ उल्ला रंपा, मौला बक्श आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed