फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Lowest rainfall in five years, production will be affected, sowing in last July will reduce 35 percent yield

बांदा : पांच साल में सबसे कम बारिश, उत्पादन पर पडे़गा असर, जुलाई आखिरी में बुआई से घट जाएगी 35 फीसदी उपज

Mon, 01 Aug 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Lowest rainfall in five years, production will be affected, sowing in last July will reduce 35 percent yield
बांदा। बुंदेलखंड में इस बार मानसून रूठा हुआ है। यहां पर जुलाई में अच्छी बारिश होती है। इसी आधार पर किसान फसलों की बुआई करते हैं। इस बार चित्रकूटधाम मंडल में जुलाई में अब तक 172.48 मिमी बारिश हुई है। वहीं, 15 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन में कुल 182.34 मिमी बारिश हुई है। अब तक 220 मिमी बारिश होनी चाहिए। यह सामान्य से करीब 38 मिमी कम है।
विज्ञापन

जून से 15 जुलाई तक अच्छी बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलों की बुआई लक्ष्य के सापेक्ष 10 फीसदी भी नहीं हो सकी थी। 16 जुलाई के बाद बारिश हुई तो माह के अंत तक 88,316 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 56,255 हेक्टेयर पर फसल की बुआई हुई।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विजय कुुमार ने बताया कि खरीफ की बुआई 20 जून से 15 जुलाई तक हो जानी चाहिए। 15 जुलाई के बाद बोई गई फसलों का उत्पादन 22 फीसदी और 30 जुलाई के बाद बोई गई फसल का उत्पादन 50 प्रतिशत तक घट जाएगा। देर में बारिश और फिर खेत सूखने के कारण कुल बुआई की करीब 80 फीसदी 25 जुलाई के बाद हुई है। ऐसे में औसतन उपज 35 से 40 फीसदी तक घट जाएगी। आंकड़ों के अनुसार, बुंदेलखंड में इस बार अनाज का बड़ा संकट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्यता ये तीन महीने की फसलें होती हैं। बुंदेलखंड में दलहन, तिलहन मुख्य फसलें हैं। ऐसे में कम वर्षा के चलते इन फसलों की बुआई इस बार समय से न होने पर रकबा घट जाएगा। जहां पानी के साधन हैं, वहां किसानों ने धान लगाना शुरू किया है। मगर आगे बारिश न हुई तो वहां सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इससे फसलों को नुकसान होगा। इस बार खरीफ की फसल अच्छी नहीं होने का अनुमान है।

उपज कम होने की आशंका
14 जुलाई को प्रमुख सचिव (कृषि) ने वीडियो कॉन्फ्र्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय अधिकारियों से सूखे को देखते हुए सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। सर्वे का काम 30 जुलाई तक पूरा करना था, लेकिन बारिश हो जाने से अब प्रशासन ने सर्वे का काम रोक दिया है। किसान रामहेत, शिव कुमार का कहना है कि बारिश में देरी के चलते खेतों में बुआई जुलाई के आखिर में ही हो सकी है। इस वजह से उपज कम होने की आशंका है।
मंडल में जून व जुलाई में बारिश की स्थिति (मिमी में)
वर्ष जून जुलाई
2017 65 280
2018 150 300
2019 170 298
2020 180 185
2021 210 258
2022 9.86 172
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed