फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda-Lalauli road will be built after rain: Jitin Prasad

बारिश के बाद बनेगा बांदा-ललौली मार्ग : जितिन प्रसाद

Mon, 18 Sep 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Banda-Lalauli road will be built after rain: Jitin Prasad
बांदा। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बारिश के बाद बांदा-ललौली मार्ग बनाने का काम शुरू होगा। इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे कानपुर जाने वाले इस मार्ग पर जो असुविधाएं हो रही हैं, उससे लोगों निजात मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यालय में पीएम को वर्चुअली सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद समेत जन प्रतिनिधि और भाजपा नेता एकत्र हुए। प्रधानमंत्री द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को सुनने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि इस समय बिंदकी- ललौनी मार्ग होकर दो घंटे अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे जल्द निजात मिल सकेगी। बरसात होने के बाद उस पर काम तेज गति से किया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शुरू हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम विश्वकर्मा योजना पर वर्चुअल संबोधन सभी पदाधिकारियों के साथ सुना। केक काटा गया। कैबिनेट मंत्री जितिन भाजपाइयों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर फल वितरित किए। इस दौरान सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को उपलब्धियां गिनाईं। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, पुरुषोत्तम पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, चेयरमैन मालती बासु, मटौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, डीडीसी भरत सिंह, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बबेरू ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed