फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Intoxicated by alcohol, a young man committed suicide by consuming poison

बांदा : शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर जान दी

Thu, 20 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Banda: Intoxicated by alcohol, a young man committed suicide by consuming poison
बांदा। शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा (24) पुत्र फूलचंद्र कुशवाहा ने मंगलवार की रात घर में जहर खा लिया। देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को तड़के पहुंचे चाचा को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाचा सुरेश सिंह ने बताया कि मृतक शराब का लती था। अक्सर घरवालों के साथ झगड़ता था। घटना के समय भी वह नशे में था। रात को शोर करने पर लोग यही समझते रहे कि नशे में चिल्ला रहा है। इसी वजह से उसे अस्पताल ले जाने का मौका नहीं मिला। वह अविवाहित था।
विज्ञापन

चाचा ने यह भी बताया कि नशे की लत में उसने लगभग सात-आठ लाख रुपये बर्बाद कर दिए। तीन साल पूर्व वह नशे की वजह से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। कई माह कानपुर में इलाज चला। इसमें लगभग दो लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन लत नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed