{"_id":"636e8ec97c4f440d8012efc5","slug":"banda-inspire-farmers-to-sell-paddy-by-calling-dm-banda-news-knp727793788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन करके किसानों को धान बेचने को प्रेरित करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन करके किसानों को धान बेचने को प्रेरित करें: डीएम
विज्ञापन
मंडी समिति में खरीद केंद्र में तराजू की तौल देखतीं डीएम दीपा रंजन।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम दीपा रंजन ने राजकीय धान क्रय केंद्र मंडी, डीसीडीएफ के उर्वरक क्रय केंद्र सहित हटेटी पुरवा गौशाला का निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र में क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर आदि अभिलेखों की जांच की।
केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक महज 382 क्विंटल धान की खरीद की गई है। डीएम ने कहा कि क्रय रजिस्टर में किसान का नाम, मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। किसानों को फोन पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के प्रेरित करें।
डीसीडीएफ शाखा के खाद क्रय केंद्र प्रभारी मयंक सिंह से खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। स्टाक रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में खाद लेने वाले किसानों का नाम, मोबाइल नंबर व खतौनी संख्या दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हटेटी पुरवा गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में पशुओं की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व ईओ नगर पालिका को अन्ना गोवंशों को गोशाला में संरक्षित करने के निर्देश दिए। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, मंडी सचिव प्रदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, ईओ नगर पालिका आदि मौजूद रहे।