अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में जनपदीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बैडमिंटन के अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर काॅलेज बांदा और बालिका वर्ग में जीजीआईसी बांदा की छात्राएं विजेता रहीं। अंडर-19 वर्षीय बालक वर्ग में जेएन इंटर कॉलेज गिरवां विजेता रहा।
टेबल टेनिस में अंडर-19 बालक वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा ने बाजी मारी। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन पर प्रधानाचार्य रामकेश कुशवाहा ने विजेता तथा प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। शिवदत्त त्रिपाठी, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, अंतिमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, ललित यादव सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।