{"_id":"639a159d3049d66eda482189","slug":"banda-illegal-arms-factory-busted-three-arrested-banda-news-knp7334971189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : BANDA
बांदा जिले में पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। बताया कि मौके से बड़ी संख्या में अवैध असलहा और उनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एएसपी ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में सत्यम सिंह के खेत में अवैध असलहा फैक्टरी होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने मंगलवार को टीम के साथ घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने हस्तम गांव निवासी सत्यदेव सिंह उर्फ कल्लू, चित्रकूट के दरसेड़ा गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ बच्चू और महुआ थाना क्षेत्र के गिरवां निवासी सुनील विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से चार तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, चार अधबने तमंचे, दो नाल लोहा समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा के खिलाफ गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज है। फैक्टरी के भंडाफोड़ में थानाध्यक्ष आनंद कुमार, एसआई सुभाषचंद्र, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला, शिवकुमार, अमित कुमार, अंकित यादव शामिल रहे।

बरामद उपकरण व तमंचे आदि