फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Honored farmer died of shock at the hands of the President, was under stress due to boring failure twice, had taken a loan of three lakh rupees from the bank

बांदा : राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किसान की सदमे से मौत, दो बार बोरिंग फेल होने से थे तनाव में, बैंक से तीन लाख रुपये लिया था कर्ज

Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Honored farmer died of shock at the hands of the President, was under stress due to boring failure twice, had taken a loan of three lakh rupees from the bank
बांदा। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किसान की खेत में दो बार बोरिंग फेल होने से सदमे के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बैंक का लगभग तीन लाख रुपये कर्ज है। जैविक खेती के जरिये परिवार का गुजर बसर कर रहे थे।
विज्ञापन

नरैनी तहसील और गिरवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राकेश सिंह (55) ने रासायनिक खाद को दरकिनार कर गोमूत्र, गोबर, जीवामृत व घनजीवामृत आदि खाद से खेती को अपनाया। इसी के चलते 17 फरवरी 2018 को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी में आयोजित सेमिनार में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन

वह शनिवार की शाम खेत गए थे। वहां उनकी तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। आसपास मौजूद किसानों ने घरवालों को सूचना दी और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई विनोद सिंह ने बताया कि राकेश के नाम 10 बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी से गुजर बसर होता है। खेत में बोरिंग कराई थी। एक सप्ताह के अंदर दो बोरिंग फेल हो जाने और इस पर लगभग 50 हजार रुपये खर्च होने से वह तनाव में थे। इसी सदमे में सीने में दर्द हुआ और जान चली गई। भाई ने बताया कि आर्यावर्त बैंक खत्री पहाड़ शाखा से इसी वर्ष अप्रैल में क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। जैविक खेती में पिपरमेंट और पामारोजा की खेती करते थे। इसमें भी कोई फायदा नहीं हुआ। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed