फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Graduation student dies due to lightning

बिजली गिरने से स्नातक छात्र की मौत

Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Graduation student dies due to lightning
बांदा/खप्टिहा कलां/तिंदवारी। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बारिश के बीच बिजली गिरने से स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र गुलशन वर्मा (18) की मौत हो गई। वह प्रहलाद सिंह स्मारक महाविद्यालय में पढ़ता था। वह आर्मी में भर्ती तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकला था।
विज्ञापन

मृतक का बड़ा भाई सुनील और पिता रामपाल वर्मा जम्मू में मेहनत मजदूरी करते हैं। पिता के पास दो बीघा जमीन का पट्टा है। थाना प्रभारी जसपुरा राजेश नारायण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जानकारी ली जा रही है। छोटे भाई मनीष और मां गौरी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर, पिपरोदर गांव के मजरा शेखुपुर में बिजली गिरने से रामऔतार (60) और किशोरी सीमा (15) खेत में जानवर चराते समय झुलस गए। गाय की मौत हो गई। चरवाहों की सूचना पर पैलानी पुलिस ने उन्हें जसपुरा सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तिंदवारी के गरौंती गांव निवासी जयवीर सिंह की ट्यूबवेल में बंधी दुधारू गाय व श्याम शरण प्रजापति के तीन बैलों की मौत हो गई। पशु मालिकों ने पशु चिकित्सक व लेखपाल को सूचना दी है। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बिजली गिरने से रामरेख (55) झुलस गए। बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed