फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Got thumbs up, not given ration, even threatened

बांदा : अंगूठा लगवा लिया, राशन नहीं दिया, धमकाया भी

Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Banda: Got thumbs up, not given ration, even threatened
पुनाहुर गांव में कार्डधारक को धमकाता कोटेदार। - फोटो : BANDA
अतर्रा। बिसंडा ब्लाक के पुनाहुर गांव में राशन की दुकान में रविवार सुबह कार्ड धारकों ने हंगामा किया। आरोप है कि कोटेदार ने 50 से अधिक कार्डधारकों से अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन उन्हें बिना राशन देने से मना कर दिया। कार्ड धारकों के मुताबिक कोटेदार ने लोगों को देख लेने की धमकी भी दी। कोटेदार व कार्डधारकों के बीच हुई नोंकझोक का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

राशन लेने के लिए पहुंचे कार्डधारक शिवमूरत तिवारी, लालू गर्ग, प्रमोद कुमार तिवारी, जगदीश गर्ग, कल्लू सिंह, अखिलेश, शक्ति, प्रमोद सैनी, बब्बू प्रसाद आदि ने बताया कि पिछले तीन महीने से कोटेदार ने उन्हें राशन नहीं दिया है, लेकिन हर महीने अंगूठा लगवा लिया है। कार्ड धारकों ने यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार अक्सर नशे में रहता है।
विज्ञापन

कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत एसडीएम विकास यादव ने कहा कि ग्रामीणों एवं कार्डधारकों की शिकायत मिलते ही जांच कराकर दोष सिद्ध होने पर कोटा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed