{"_id":"636be832d4f9be53212b657f","slug":"banda-girls-of-mbbs-batch-18-outperformed-in-throw-ball-match-banda-news-knp7274617126","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रो बाल मैच में एमबीबीएस बैच-18 की छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रो बाल मैच में एमबीबीएस बैच-18 की छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन
जश्न मनाती मेडिकल कालेज की प्रशिक्षु डाक्टरों की टीम।
- फोटो : BANDA
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पांचवें वार्षिकोत्सव (इंफिनिक्स 2022) के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेलकूद हुए। क्रिकेट, फुटबॉल, खोखो आदि मैच खेले गए। मंगलवार को शाम इंडोर खेल की शुरुआत जिमनेशियम हाल में हुई। यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेल हुए। थ्रो बाल मैच में बैच-18 की छात्राओं ने बाजी मारी। 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में महिपाल, सिद्धार्थ, राजाराम व मनीष बघेल क्रमश: प्रथम रहे।
बैडमिंटन में बैच-18 के मुकेश विजयी रहे। शतरंज में दिव्यांशु ने चार खिलाड़ियों को शिकस्त दी। क्रिकेट में प्रशिक्षु डॉक्टर और एमबीबीएस के विभिन्न बैच के बीच मैच हुए। अन्य खेलकूद में भी इनकी टीमों ने प्रतिभाग किया। लेकिन नतीजा घोषित नहीं किया गया। इस बार वार्षिकोत्सव की जिम्मेदारी एमबीबीएस (बैच-2020) को दी गई है।
स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ.भूपेंद्र सिंह व डॉ.वीरेंद्र यादव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए डॉ.अनूप कुमार सिंह व डॉ.मुकेश बंसल को संयोजक बनाया गया है। डॉ.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अगले दो दिन वार्षिकोत्सव की धूम रहेगी। प्राचार्य डॉ.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कॉलेज के वार्षिकोत्सव का यह पांचवां साल है। सभी इसे एक त्योहार की तरह मनाते हैं। आखिरी दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।