फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Friends committed the Bolero theft

Banda News: दोस्तों ने ही दी बोलेरो चोरी की घटना अंजाम

Sun, 04 Dec 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Banda: Friends committed the Bolero theft
पकड़े गए बोलेरो चोर। - फोटो : BANDA
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से चोरी हुई बोलेरो की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने किशोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बनकाहार जंगल से बोलेरो बरामद की है। वाहन स्वामी और आरोपी दोस्त बताए गए हैं।
विज्ञापन

सेमरी गांव से शुक्रवार की रात फतेहपुर जिले के कमासी (जाफरगंज) गांव निवासी अरुण कुमार पांडेय की बोलेरो चोरी हो गई थी। अरुण अपने मामा रमेश अवस्थी (सेमरी) के घर आए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सीओ गवेंद्र गौतम ने मीडिया को बताया कि बोलेरो चोरी में मुख्य आरोपी 17 वर्षीय किशोर समेत दिलीप कुमार प्रजापति और राजीव कुमार प्रजापति को शनिवार को शाम सेमरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बोलेरो चोरी की बात कुबूल की। गांव से कुछ दूर बनकाहार जंगल में छिपाकर रखी बोलेरो को बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपी सेमरी गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात अरुण और मामा रमेश समेत पकड़े गए तीनों आरोपियों ने खेत में दावत की थी। अरुण और रमेश अपने ट्यूबवेल में सो गए और आरोपी अपने घरों को निकल गए थे। सभी आपस में दोस्त हैं। नाम सामने आने पर कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। टीम में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई कृष्ण देव त्रिपाठी व कांस्टेबल दीपक दुबे, सचिन यादव, अखिलेश और संदेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed