फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Four new patients admitted, dengue ward of district hospital full

बांदा : चार नए मरीज भर्ती, जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल

Mon, 07 Nov 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Four new patients admitted, dengue ward of district hospital full
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : BANDA
बांदा। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। डेंगू से ग्रसित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि प्लेटलेट्स बेहद कम होने और हालत गंभीर होने के बाद मरीजों को अस्पताल लाया जा रहा है। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल होने पर मरीजों को अब रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 बेड हैं। सभी बेड भरे हैं। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। डेंगू से ग्रसित होने पर कालूकुआं निवासी निशांत (20), कलक्टर गंज निवासी अनुज धुरिया (26), कनदोहरा (फतेहगंज) गांव निवासी मंजू वर्मा (40) व गायत्री नगर निवासी तरुण (25) को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पैथालॉजी में 19 नमूनों की जांच की गई। इसमें चार नमूने डेंगू पॉजिटिव पाए गए। फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल व डॉ. एसडी त्रिपाठी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक बुखार आने पर पहले मरीज मनमर्जी से दवा खाते रहते हैं। तब तक प्लेटलेट्स और कम हो जाती हैं। 50 हजार से नीचे प्लेटलेट्स पहुंचने पर ही मरीज अस्पताल आते हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड के सभी 10 बेड भर जाने पर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। मेडिकल कालेज में डेंगू मरीजों के लिए 40 बेड आरक्षित किए गए हैं। मौजूदा में यहां 11 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed