फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmers demand action on Tehsildar

Banda News: किसानों ने तहसीलदार पर की कार्रवाई की मांग

Mon, 26 Dec 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Banda: Farmers demand action on Tehsildar
फोटो-26 बीएनडीपी-02 - फोटो : BANDA
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के मौजा पुनाहुर में तीन दिन पहले राजस्वकर्मी खेत की पैमाइश करने गए थे। खड़ी फसल बर्बाद करने पर एक पक्ष ने आपत्ति जताई थी। इस पर टीम के साथ मौजूद तहसीलदार से उस पक्ष के किसानों की नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें तहसीलदार पर अपशब्द कहने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र लेकर पहुंचे किसान शिवमूरत की मां बुद्धि ने बताया कि जिस जमीन की राजस्व टीम सात बार माप कर चुकी है। उसी जमीन की फिर से माप करने टीम पहुंची थी। आरोप लगाया कि राजस्वकर्मी दूसरे पक्ष से साठगांठ किए हैं। इसी के चलते उन लोगों को बिना वजह धमकाया।
विज्ञापन

किसान शिव मूरत, राजाराम, बब्बू, गंगा, बालेंद्र ,पिंकू, राजू ने एसडीएम से तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने कमिश्नर को भी शिकायती पत्र भेजा है। एसडीएम ने किसानों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed