फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dominion of Banda in Divisional Secondary Sports Competition

मंडलीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बांदा का दबदबा

Thu, 10 Nov 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dominion of Banda in Divisional Secondary Sports Competition
दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा। - फोटो : BANDA
बांदा। मंडलीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद में बांदा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 1500 मीटर सीनियर दौड़ में रोशनी तिवारी (महोबा) प्रथम और पूनम (बांदा) द्वितीय और साधना देवी (चित्रकूट) तृतीय रहीं। जूनियर में फूल कुमारी (बांदा) प्रथम, लवली सिंह (चित्रकूट) द्वितीय व ज्योति राजे सिंह (बांदा) तृतीय रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज, चिल्ला रोड में आयोजित प्रतियोगिता में चारों जिलों के स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेलों की शुरुआत दौड़ से हुई। इसके बाद आयोजित हैमर थ्रो में जूनियर वर्ग बालिका में अनीता देवी (बांदा) प्रथम, अनामिका सिंह (महोबा) द्वितीय व तनु यादव (बांदा) तृतीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर बाधा दौड़ बालिका (सब जूनियर) में अंजली (बांदा) प्रथम, अनीता देवी (चित्रकूट) द्वितीय व प्राची (बांदा) तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर में अंजली (बांदा) पहले, शिवानी (बांदा) दूसरे व इकरा परवीन (हमीरपुर) तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालिका सीनियर में शबीना बानो (चित्रकूट) प्रथम, जानकी यादव (बांदा) द्वितीय व शिल्पी पटेल (चित्रकूट) तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका जूनियर में शिवानी (बांदा), अनीता देवी (चित्रकूट) व प्राची (बांदा), 600 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर में अंजली (बांदा), सपना (चित्रकूट) व रश्मि (चित्रकूट) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
लंबी कूद बालिका (सीनियर) में साधना (चित्रकूट), प्रगति (हमीरपुर) व रजनी (महोबा), जूनियर में ममता द्विवेदी (चित्रकूट), अनीता (बांदा) व पारुल (हमीरपुर) और सब जूनियर में सपना (चित्रकूट), रश्मि (चित्रकूट) व जागृति (बांदा) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर में तनु सिंह (बांदा) विजयी रहीं। निशा (चित्रकूट) द्वितीय व नीलम (बांदा) तृतीय रहीं। जूनियर में खुशबू (महोबा) ने बाजी मारी। भूमिका देवी (चित्रकूट) व अंकिता (हमीरपुर) क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका में हाजरा (बांदा) प्रथम, तनु सिंह (चित्रकूट) द्वितीय व सुमित्रा देवी (चित्रकूट) तृतीय रहीं।
चक्का फेंक बालिका सीनियर में रिया (महोबा) प्रथम, रोशनी देवी (चित्रकूट) द्वितीय व रजनी देवी (बांदा) तृतीय रहीं। जूनियर में नीलम देवी (महोबा), आस्था देवी (महोबा) व फूलकुमारी (बांदा) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक सीनियर में आलोक दुबे (चित्रकूट) को प्रथम, सुमित गिरी (बांदा) को द्वितीय व धर्मेंद्र कुमार (हमीरपुर) को तृतीय स्थान मिला।
सब जूनियर में हरेंद्र कुमार (महोबा) प्रथम, मोनू (हमीरपुर) द्वितीय व जितेंद्र कुमार (चित्रकूट) तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक सीनियर में हिमांशु कुमार (चित्रकूट) को पहला, विनय सिंह (महोबा) को दूसरा व आकाश कुशवाहा (महोबा) को तीसरा स्थान मिला। जूनियर में रामबाबू (बांदा) प्रथम, मोहित (हमीरपुर) द्वितीय व शिवम (महोबा) तृतीय रहे।

उप शिक्षा निदेशक (झांसी मंडल) मंशाराम व डीआईओएस विनोद सिंह व क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार और मेजर मिथलेश कुमार पांडेय और मेजबान कालेज के नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज अध्यक्ष शिवचरण कुशवाहा समेत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, राम देव, दिनेश प्रसाद, धर्मपाल सिंह, वंदना चौधरी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed