फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: DM sent letter to include hard wheat in ODOP

ओडीओपी में कठिया गेहूं शामिल करने को डीएम ने भेजा पत्र

Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Banda: DM sent letter to include hard wheat in ODOP
Banda: DM sent letter to include hard wheat in ODOP - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत शजर पत्थर के अलावा कठिया गेहूं को शामिल करने के लिए शासन को लिखा है। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। जनपद ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा जिला अस्पताल के नए सभागार में आयोजित 10 दिवसीय वोकल फॉर लोकल, एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत शजर पत्थर शिल्प उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की शुरूआत डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में शजर पत्थर शिल्प उद्यमियों व हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पाद की बिक्री भी की जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, राजकुमार राज, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, सदाशिव अनुरागी, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, शैलेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed