फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Difficult to get seats in Delhi route trains, more than 100 waiting due to Rakshabandhan, crowd of passengers rising

बांदा : दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल, रक्षाबंधन के कारण 100 से ज्यादा वेटिंग, उमड़ रही यात्रियों की भीड़

Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: Difficult to get seats in Delhi route trains, more than 100 waiting due to Rakshabandhan, crowd of passengers rising
त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन में उमड़े यात्री। - फोटो : BANDA
बांदा। त्योहारी सीजन में दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षण मिला मुश्किल है। बांदा से दिल्ली रूट की ट्रेनों में रक्षाबंधन तक 100 से ज्यादा वेटिंग है। खास बात यह है कि त्योहार मनाने जनपद आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है, जबकि यहां से जाने वालों की कम है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए इन दिनों रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों मेें दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 100 से ज्यादा चल रही है। बांदा से दिल्ली जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447) में 9 अगस्त को 111, 10 अगस्त को 106 और 11 अगस्त को 67 वेटिंग है। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से बांदा आने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12448) में 9 अगस्त को 218, 10 अगस्त को वेटिंग बंद कर दी गई है। 11 अगस्त को 102 है।
विज्ञापन

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस (12109) में 9 अगस्त को 75, 10 अगस्त को 53 और 11 अगस्त को 58 वेटिंग है। हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस (12190) में 9 अगस्त को 203, 10 अगस्त को 206 और 11 अगस्त को 78 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस (15206) में 9 अगस्त को 55, 10 अगस्त को 53 और 11 अगस्त को 48 वेटिंग है। लखनऊ से बांदा होते हुए जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस (15205) में 9 अगस्त को वेटिंग बंद कर दी गई है। 10 अगस्त को 50 और 11 अगस्त को वेटिंग बंद कर दी गई है।
बांदा से अहमदाबाद (गुजरात) जाने वाली बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) में 9 अगस्त को 72, 10 अगस्त को 58 और 11 अगस्त को 58 यात्रियों की वेटिंग है। इसी तरह अहमदाबाद से बांदा आने वाली बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19483) में 9 अगस्त को 67, 10 अगस्त को 55 यात्रियों की वेटिंग है। बांदा से प्रयागराज जाने वालों को डॉ. आंबेडकर नगर से प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (14115) में 9 अगस्त को 19, 10 अगस्त को 34 और 11 अगस्त को 12 यात्रियों की वेटिंग है। वहीं, कानपुर जाने वाले यात्रियों को चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी (14109) में आरक्षण मिल रहा है।

बस अड्डे में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसें तो मुहैया करा दी गई हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से यात्रा मुश्किल भरी साबित हो रही है। अभी रोडवेज की ओर से करीब 394 बसें चलाईं जा रहीं हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed