फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of youth found hanging in in-laws house

ससुराल में युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Thu, 27 Oct 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dead body of youth found hanging in in-laws house
कालिंजर। ससुराल में युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि दीपावली पर वह पत्नी को लेने आया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया तो उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के थाना ब्रजपुर के पहाड़ी खेरा गांव निवासी रामनरेश (30) का शव बुधवार देर शाम कालिंजर थाना क्षेत्र के बिज्जू पुरवा (नीबी) स्थित ससुराल में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। दरवाजा बंद था। पत्नी ने शव लटका देखा तो घरवालों को सूचना दी। ससुराल वालों को भी घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद पहुंची कालिंजर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रामनरेश दीपावली पर पत्नी को लेने उसके मायके बिज्जू पुरवा गया था। उसे त्योहार पर रोक लिया। भैया दूज पूजा के बाद उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। चार साल पूर्व शादी हुई थी। रामनरेश इंदौर में मजदूरी करता था। 15 दिन पूर्व लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। आत्महत्या की वजह नहीं बता सकी। कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed