फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of migrant laborer found hanging

Banda: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी

Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dead body of migrant laborer found hanging
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में प्रवासी मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। डेढ़ साल से पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तरहटी कालिंजर निवासी आशीष कुमार (42) पुत्र स्व. हरिकृष्ण पुरवार का शव घर के कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से साड़ी के फंदे पर सोमवार को सुबह लटका मिला।

विज्ञापन


घर में पूजा और जानवरों को चारा देने आई मां सरला ने कमरे में जाकर देखा तो शव लटका मिला। मृतक के मझले भाई विष्णु कुमार ने बताया कि आशीष कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके दो मकान हैं। एक मकान में मृतक रहता था। दूसरे मकान में वह, छोटा भाई व मां रहती है। मृतक अहमदाबाद (गुजरात) में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


दो माह पहले वह अहमदाबाद से आया था। नशे का आदी है। इस कारण उसकी पत्नी नेहा बच्चों के साथ अपने मायके मऊरानीपुर में रहती है। वह डेढ़ साल से नहीं आ रही थी। भाई ने बताया कि नशाखोरी की वजह से पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। थानाध्यक्ष कालिंजर नरेश प्रजापति ने बताया कि पृथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed