फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: DAP finished in committees, farmers upset

समितियों में डीएपी खत्म, किसान परेशान

Sun, 20 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: DAP finished in committees, farmers upset
मंडी समिति में खाद के लिए लाइन में खड़े किसान। - फोटो : BANDA
बांदा। सहकारी समितियों में डीएपी खत्म हो गई है। किसान गेहूं की बुआई में जुटे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जल्द खाद न मिली तो खेतों की नमी उड़ जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को डीसीडीएफ उर्वरक क्रय केंद्र में डीएपी न होने से किसान बैरंग लौट रहे थे। हटेटी पुरवा के किसान रामसजीवन ने बताया कि डीएपी खत्म हो गई है। केंद्र प्रभारी डीएपी आने का भरोसा भी नहीं दे रहे हैं। यूरिया का वितरण किया जा रहा है। मंडी समिति स्थित उर्वरक केंद्र में यूरिया का वितरण हो रहा था। केंद्र प्रभारी का कहना था कि डीएपी की मांग की गई है, लेकिन बफर गोदाम में डीएपी खत्म है। बांटने के लिए यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि बाजार में महंगी और नकली खाद मिल रही है। इसेडालने का कोई मतलब नहीं है। महुआ के किसान तिजोला प्रसाद विश्वकर्मा का कहना था कि सहकारी समिति में दो दिन से डीएपी नहीं है। डीएपी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर सहकारी समितियों में डीएपी नहीं है। जल्द खाद न मिली तो खेतों की नमी सूख जाएगी। दोबारा पलेवा करने में प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपये का खर्च बढ़ जाएगा। उप कृषि निदेशक विजय कुमार का कहना है कि डीएपी की दो जंबों रैक मंगाई गई हैं। एक दो दिन में वह आ जाएंगी।
डीएपी की किल्लत खत्म हो जाएगी। 70 फीसदी खेतों में बुआई हो चुकी है। अक्तूबर में लक्ष्य से अधिक खाद का वितरण किया गया है। इससे खाद की कमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed