{"_id":"62f2ad6d914fc2433b12db61","slug":"banda-cause-of-death-of-three-children-poisonous-insect-or-poison-police-are-believing-the-cause-of-death-due-to-insect-bite-banda-news-knp7121202183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : तीन बच्चों की मौत का कारण...जहरीला कीड़ा या जहर, पुलिस कीडे़ के काटने से मौत की मान रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : तीन बच्चों की मौत का कारण...जहरीला कीड़ा या जहर, पुलिस कीडे़ के काटने से मौत की मान रही वजह
विज्ञापन
मृतक बच्चों के घर के अंदर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के ज्योति नगर में रक्षा, दीक्षा और अमन की मौत अबूझ पहेली बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। अब जहरीला कीड़ा काटने या जहर खाने से बच्चों की मौत का होना माना जा रहा है। हालांकि पिता के जहरीला कीड़ा काटने से मौत बताने पर पुलिस इसे अंतिम मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों के शरीर पर कहीं कोई खरोंच या कटे का निशान नहीं मिला है।
क्षेत्र में चर्चा रही कि जहरीला पदार्थ खाने से शायद बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि पिता ने जहरीला कीड़ा काटने से मौत बताई है। इसी को आधार मानकर जांच की गई है। फिलहाल अन्य बिंदुओं पर कोई जांच-पड़ताल नहीं की गई। न ही खाने आदि का कोई नमूना लिया गया। बिसरा की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
एडलीन हार्मोन सक्रिय होने पर पड़ जाता है दौरा
जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि सांप या अन्य जहरीला कीड़ा काटने पर ज्यादातर मौत दहशत से होती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि शरीर में एडलीन हार्मोन सक्रिय हो जाता है। घबराहट के साथ धड़कन बढ़ जाती है और दिल का दौरा पड़ जाता है। दूसरी तरफ विषखापर के दांत नहीं होते। न ही वह काटता है। उसकी स्किन में जहर होता है। हायर सेंटर में खून के नमूने की जांच के बाद ही मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।