फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Candidates kept wandering for buses, 10 extra buses installed due to examination also proved to be less

बांदा :बसों के लिए भटकते रहे अभ्यर्थी, परीक्षा के चलते लगाई गईं 10 अतिरिक्त बसें भी कम साबित हुईं

Sun, 21 Aug 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Banda: Candidates kept wandering for buses, 10 extra buses installed due to examination also proved to be less
बांदा। बसें न मिलने से वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रविवार को भटकते रहे। हालांकि परिवहन विभाग का दावा है कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए फतेहपुर, इलाहाबाद, महोबा मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई गईं। ये अतिरिक्त बसें भी कम साबित हुईं।
विज्ञापन

परीक्षा में फतेहपुर, झांसी, इलाहाबाद, महोबा, हमीरपुर आदि के 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर में परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी स्टेशन पहुंचे, लेकिन कानपुर, हमीरपुर, इलाहाबाद के लिए ट्रेन का साधन न होने से वह रोडवेज बस स्टैंड लौट आए। यहां पर भी उन्हें साधन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

झांसी के राममनोहर ने बताया कि दो घंटे से बस नहीं मिली। कहा जा रहा है कि जो बस आएगी वही जाएगी। कानपुर के अमित ने बताया कि तीन घंटे से बस नहीं मिली है। ट्रेन का साधन भी नहीं है। उधर, स्टेशन इंचार्ज अमर सिंह का कहना है कि अतिरिक्त सात बसें फतेहपुर, दो कानपुर, एक हमीरपुर भेजी गई है। इलाहाबाद मार्ग पर प्रत्येक एक घंटे में बस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed