फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bulldozer ran on rented SP office building

बांदा : किराए के सपा कार्यालय भवन पर चला बुल्डोजर

Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: Bulldozer ran on rented SP office building
बांदा। नगर पालिका परिषद के चुंगी भवन में किराये पर चल रहा सपा का नगर कार्यालय भवन शनिवार की शाम ध्वस्त कर दिया गया। सपा सरकार में प्रदेश में चुंगी खत्म किए जाने के बाद निष्प्रयोज्य भवनों को किराये पर दे दिया गया था।
विज्ञापन

बांदा शहर स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी चौराहे का चुंगी भवन सपा ने वर्ष 1994 में अपने कार्यालय के लिए नगर पालिका से 300 रुपये मासिक किराये पर लिया था। तब से कार्यालय यहीं पर चल रहा था। वर्ष 2020 में नगर पालिका ने यह भवन खाली कराने के लिए सपा पदाधिकारियों को नोटिस दिया था।
विज्ञापन

उधर, सपा ने अपना मुख्य कार्यालय भवन बिजलीखेड़ा में बनवा लिया है। चुंगी भवन को नगर कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने बताया कि वर्ष 2020 में नोटिस मिलने के बाद पार्टी ने किराया नहीं जमा किया था। अलबत्ता नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस में मांगे गए स्वामित्व संबंधी अभिलेखों का जवाब दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ बुद्धि प्रकाश यादव, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत फोर्स के साथ चुंगी भवन पहुंचे और कार्यालय पर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed