{"_id":"60c243d7c57b035e71080338","slug":"banda-body-of-the-elderly-couple-was-found-in-the-room-the-police-could-not-tell-the-clear-reason-for-the-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कमरे में वृद्ध दंपती के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस नहीं बता सकी मौत की स्पष्ट वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कमरे में वृद्ध दंपती के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस नहीं बता सकी मौत की स्पष्ट वजह
Thu, 10 Jun 2021 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:25 PM IST
सार
संदिग्ध हालात में वृद्ध दंपती के घर में बृहस्पतिवार को शव मिले। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के कयास लग रहे हैं। हत्या की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बांदा के ओरन में संदिग्ध हालात में वृद्ध दंपती के घर में बृहस्पतिवार को शव मिले। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के कयास लग रहे हैं। हत्या की भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उधर, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर नमूने लिए। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव की है। शाम को महावीर अपने बाबा मुखरू (80) से मिलने घर गया था। अंदर पहुंचने पर उसे कमरे की फर्श में बाबा मुखरू और दादी कलमतिया (75) के शव पड़े दिखाई दिए।

मुखरू के शव से एक कदम दूर कलमतिया का शव पड़ा था। उसने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध दंपती की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे थे।
ग्रामीणों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने या अज्ञात लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या करने की चर्चाएं रहीं। परिजनों के मुताबिक, मुखरू के एकलौते पुत्र दयाराम की करीब डेढ़ साल पूर्व बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। दयाराम की मौत के बाद बहू सावित्री अपने पुत्रों के साथ गांव में ही अलग रहने लगी, जबकि वृद्ध दंपती अकेले रहते थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई बर्तन आदि भी नहीं मिला। खाने के गंदे बर्तन चौके बाथरूम में रखे थे। वहीं लूट के बाद हत्या की भी चर्चा रही।