{"_id":"6344711dbbd7561ca153fe98","slug":"banda-body-of-old-woman-missing-from-home-found-in-pond-banda-news-knp7225887163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: घर से लापता वृद्धा का शव तालाब में मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: घर से लापता वृद्धा का शव तालाब में मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 11 Oct 2022 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में घर से लापता 80 वर्षीय वृद्धा का शव करीब 12 घंटे बाद तालाब में मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने डूबने से मौत की आशंका जताई है। थाना क्षेत्र और खुरहंड चौकी क्षेत्र अंतर्गत नाई गांव निवासी गेंदिया उर्फ गेंदाबाई पत्नी किन्नू का शव रविवार की शाम घर के नजदीक तालाब में मिला।
विज्ञापन
मछली का शिकार कर रहे लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। परिजनों से घटना की पूछताछ की। बड़े बेटे मुन्नूलाल ने बताया कि वृद्धावस्था के चलते मां गेंदिया का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
विज्ञापन
पूर्व में भी कई बार घर से निकल गईं। बाद में ढूंढकर लाए। रविवार (9 अक्तूबर) को तड़के करीब साढ़े तीन बजे गेंदिया घर से निकल गईं। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उनका शव तालाब के पानी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला।
विज्ञापन