फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: BJP's anger over the insult of the President, protested by burning the effigy of Congress leader, BJP's performance under the leadership of Mahila Morcha

बांदा : राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के भाजपाई, कांग्रेस नेता का पुतला फूंक जताया विरोध, महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Banda: BJP's anger over the insult of the President, protested by burning the effigy of Congress leader, BJP's performance under the leadership of Mahila Morcha
बांदा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद में कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश है। गुरुवार को यहां भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह और महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अधीर रंजन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरोध में नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति को कठपुतली, अशुभ और अमंगल का प्रतीक जैसे आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करके कांग्रेस नेता ने देश के सर्वोच्च पद का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता से टिप्पणी वापस लेकर माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, रामकिशुन बासु, राजेश गुप्ता दद्दू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed