{"_id":"638cdcd2dafc1a203505cde6","slug":"banda-bike-collided-with-divider-on-expressway-one-dead-banda-news-knp7317693115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में डिवाइडर से टकराकर बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। पीछे बैठा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट आना बताया जा रहा है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी लक्ष्मी मौर्या (50) बाइक से अपने पड़ोसी कुन्नू पटेल (60) के साथ निमंत्रण में भरतकूप (चित्रकूट) गांव जा रहे थे। थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में कुछ दूर बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने लक्ष्मी मौर्या को मृत घोषित कर दिया। कुन्नू की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक पेशे से किसान था।