{"_id":"395b3b8da3650d6f135b8975a898f1e3","slug":"banda-became-champion-beat-goyra-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयरा को हरा बांदा हास्टल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोयरा को हरा बांदा हास्टल बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अंतर्राज्यीय वालीबाल टूर्नामेंट में बांदा
विज्ञापन
हास्टल ने मेजबान गोयरा मुगली टीम को 25-17, 25-23 के अंतर से हराकर फाइनल
मुकाबला जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया
गया।
तीन दिवसीय टूर्नामेंट में मिर्जापुर, इलाहाबाद, बांदा, गोयरा मुगली टीमों ने भाग लिया। मेजबान गोयरा मुगली और बांदा हास्टल टीम के बीच फाइनल मैच हुआ।
खिलाड़ी पंकज पुंडरीक व मोहम्मद आतिफ ने शानदार खेल की बदौलत बांदा हास्टल ने टूर्नामेंट जीत लिया। तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह व पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।
विधायक श्री सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हो या राजनीति दोनों ही निष्ठा, लगन व ईमानदारी से होने चाहिए। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार दिया।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुबारक खां ने की। नूर मोहम्मद व अंसार खां रेफरी रहे। कमेटी के मोहसिन खां, हसमुद्दीन, हसीब खां, शहीद, तौकीर, मकसूद, रशीद, कलुवा, इसहाक, पप्पू, आफताब, मुजीब, मुबारक, हमीद, रजत सिंह, मुकेश सिंह, वीरू व विधायक के मीडिया प्रभारी केशव पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।