फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Ayushman... only 9 private hospitals connected in four and a half years

Banda News: आयुष्मान...साढ़े चार साल में जुड़े सिर्फ 9 निजी अस्पताल

Sun, 11 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda: Ayushman... only 9 private hospitals connected in four and a half years
बांदा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शुरू हुए लगभग साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन चित्रकूटधाम मंडल में सिर्फ नौ निजी अस्पताल ही जुड़े हैं। न निजी अस्पताल योजना से जुड़ने में दिलचस्पी ले रहे हैं और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जोड़ने में। चित्रकूट और महोबा में कोई भी निजी अस्पताल योजना से नहीं जुड़ा। मंडल के 41 सरकारी अस्पतालों के भरोसे पर योजना टिकी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में लगभग 85 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें सबसे ज्यादा 33 बांदा जिले में हैं। योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। बांदा जिले में कुल 16 अस्पताल पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इनमें सिर्फ छह प्राइवेट अस्पताल हैं। इसी तरह हमीरपुर जिले में कुल 14 अस्पताल योजना से संबद्ध हैं। इनमें मात्र तीन निजी चिकित्सालय शामिल हैं। महोबा जिले में कोई प्राइवेट अस्पताल योजना से अब तक नहीं जुड़ा। यहां सिर्फ 14 सरकारी अस्पताल ही आयुष्मान योजना के पात्रों का सहारा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में भी निजी अस्पतालों की संख्या शून्य है। छह सरकारी अस्पताल में ही योजना की सुविधा है। स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैया का नतीजा है कि योजना पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पा रही।
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों का ब्योरा
जिला प्राइवेट सरकारी कुल
बांदा 06 10 16
चित्रकूट 00 06 06
हमीरपुर 03 11 14
महोबा 00 14 14
योग 09 41 50
बांदा व हमीरपुर में जुड़े प्राइवेट अस्पताल
बांदा : अवनी परिधि चिकित्सालय, विक्रम चाइल्ड केयर, अक्षत मेटरनिटी हॉस्पिटल, शाश्वत मेडिकल सेंटर, नवाब चैरिटी हॉस्पिटल, तिंदवारा व कमला नर्सिंग होम, अतर्रा।

हमीरपुर : विमल नर्सिंग होम, ब्रजराज हॉस्पिटल व ब्रजरानी अस्पताल (राठ)।
आयुष्मान योजना से निजी अस्पतालों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। पिछले माह हुई बैठक में प्राइवेट अस्पताल संचालकों को प्रेरित किया गया है। महोबा और चित्रकूट जिले में निजी अस्पतालों को जोडने की कवायद जारी है। शीघ्र अच्छा परिणाम आएगा।-डॉ. विजयपति द्विवेदी, अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed