फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: youth died due to truck collision

Banda Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, मचा हड़कंप

Wed, 21 Sep 2022 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: youth died due to truck collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में ट्रक की टक्कर से ऑटो के पीछे लटककर सफर कर रहे युवक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया और सवारियां लटकाकर चलने वाले ऑटो व टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए। तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


घटना अतर्रा-नरैनी राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। अतर्रा से सवारियां भरकर ऑटो नरैनी आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के सरांय जदीद गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में पीछे लटककर सफर कर रहे पचोखर (अतर्रा) गांव निवासी रामऔतार (26) पुत्र मुन्नीलाल सड़क पर गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया।
विज्ञापन


पहिया उसके सिर से निकल गया। रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मां शिवप्यारी और भाई रामशरण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर परिजनों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने भी मनमानी तरीके से सवारियां ढोने वाले ऑटो व टेंपो संचालकों पर कार्रवाई की मांग की। लगभग एक घंटे तक हंगामे के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रामशरण ने बताया कि रामऔतार अविवाहित और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed