फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Angry young man commits suicide due to mother's scolding

बांदा : मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या की

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banda: Angry young man commits suicide due to mother's scolding
दीपू। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका देखा। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ही उसका विवाह तय किया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में पप्पू निषाद के पुत्र दीपू (20) का शव शनिवार की सुबह रिसौरा गांव के पास खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पनगरा ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद यादव ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला को घटनास्थल पर बाइक और शराब की शीशी मिली।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे किसी बात पर मां ने दीपू को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह उसी समय बाइक लेकर घर से चला गया। बताया कि दीपू बोरियों में बालू भरकर लाता था और उसे बेचकर परिवार चला रहा था। चार दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरियां बांधने के बहाने खरीदी थी रस्सी
दीपू के नाराज होकर घर से जाने की बात परिजनों ने उसके दोस्तों को बताई। इसके बाद दोस्त उसे बुलाने गए थे। गांव लौटे दोस्तों ने पिता को बताया कि वापस साथ चलने के लिए कहा तो दीपू ने रात को घर आने की बात कही।

इसके बाद उसने नरैनी से नायलॉन की रस्सी खरीदी थी। उसका कहना था कि बाइक में बालू की बोरियां बांधने के लिए रस्सी खरीदी है। इस कारण उन्हें अनहोनी का संदेह नहीं हुआ। इसके बाद उसने दुकान से शराब खरीदी। इसके बाद वह घर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed