फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: After Deepawali, respiratory patients increased three times from last year

दीपावली के बाद पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी

Sun, 30 Oct 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banda: After Deepawali, respiratory patients increased three times from last year
फोटो- 29 बीएनडीपी-24 - फोटो : BANDA
बांदा। दीपावली पर हुई आतिशबाजी की धुंध और ठंड के चलते पिछले कुछ दिन में सांस के रोगी बढ़े हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 35 से 40 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में भी पर्व के बाद करीब 10-12 मरीज पहुंच रहे हैं। दम फूलने से उन्हें ऑक्सीजन और इन्हलाइजेर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में 1069 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान फिजीशियन के कक्षों के बाहर मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। इनमें लगभग पांच फीसदी मरीज दम फूलने वाले शामिल रहे। फिजीशियन की ओपीडी में 37 मरीज इलाज को पहुंचे तो सभी सांस रोगी थे, जिन्हें दीपावली के बाद धुआं की धुंध व सर्दी की वजह से अस्थमा की शिकायत बढ़ गयी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दीपावली के बाद जिला अस्पताल में महज 10-15 मरीज इलाज कराने आ रहे थे। वहीं इस बार इन बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है। उधर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में शनिवार को ओपीडी में 939 मरीज इलाज कराने आये। इनमें लगभग 12 मरीज सांस के थे। उन्हें इलाज के बाद दवा थमा कर चलता कर दिया गया। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. हृदेश पटेल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी और मेडिकल कालेज में डॉ. शैलेन्द्र यादव ने मरीजों की जांच कर दवाएं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीज बढ़ जाते हैं। उनके लिए धुआं और धुंध खतरनाक होता है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। दवा लेते रहें। इन्हेलर साथ में रखें। धूल, धुआं व धुंध से बचें। अपने मन से दवा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed