{"_id":"6335e7682cb71a10605f449f","slug":"banda-after-6-months-of-marriage-the-girl-s-body-was-found-hanging-in-her-in-laws-house-banda-news-knp7208411103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : शादी के 6 माह बाद ससुराल में युवती का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : शादी के 6 माह बाद ससुराल में युवती का शव लटका मिला
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के महबरा गांव स्थित ससुराल में युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शादी इसी वर्ष मार्च में हुई थी।
महबरा गांव में बुधवार की रात फात्मा (22) पत्नी फक्कू उर्फ रियाज खान का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका था। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे पति ने शव देखा और उसे नीचे उतारा। फात्मा की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। पति फक्कू मुंबई में सिलाई कारखाना में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले ही घर आया था।
युवती के भाई राज (बबेरू) ने बताया कि फात्मा की शादी छह माह पूर्व हुई थी। फिलहाल घटना की ठोस वजह पता नहीं चल सकी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। पैलानी थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।