{"_id":"638cdcd124a167371b3642a9","slug":"banda-27-months-passed-after-cm-s-announcement-hospital-construction-not-started-banda-news-knp7317679118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सीएम की घोषणा के 27 माह बीते, नहीं शुरू हुआ अस्पताल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सीएम की घोषणा के 27 माह बीते, नहीं शुरू हुआ अस्पताल निर्माण
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का ओपीडी भवन।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुख्यमंत्री की घोषणा के 27 माह बाद भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 250 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला। कार्यदाई संस्था ने लगभग 32.78 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके लिए सिर्फ पत्राचार हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज में अभी 500 बेड का अस्पताल है। वर्ष 2020 में सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भ्रमण पर आए थे। उन्होंने इसे बढ़ाकर 750 बेड करने के लिए 250 बेड के एक और अस्पताल की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद शासन ने दिसंबर में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदाई संस्था नामित करते हुए प्रस्ताव मांगा।
कार्यदाई संस्था ने अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 32,78,51,000 रुपये की शासन से मांग की।
मुख्यमंत्री की घोषणा को लगभग 27 माह गुजर गए और कार्यदाई संस्था को प्रस्ताव भेजे करीब 24 माह हो गए, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। निर्माण शुरू करने के लिए बजट का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। मेडिकल कालेज प्रशासन और कार्यदाई संस्था द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
चिह्नित है 1600 वर्ग मीटर जमीन
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में नए अस्पताल निर्माण को जमीन चिह्नित कर ली गई है। वार्ड ब्लाक के नजदीक करीब 1600 वर्ग मीटर जमीन चयनित कर कार्यदाई संस्था ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। तीन मंजिला भवन प्रस्तावित है। सिर्फ बजट का इंतजार है। सीएम की घोषणा पर तुरंत अमल होता तो शायद अब तक 250 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाता।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक अस्पताल निर्माण के लिए बजट मंजूरी को लगभग सात बार महानिदेशक (चिकित्सा एवं शिक्षा) और प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। निर्माण के लिए बजट न मिलने पर तीन दिन पूर्व पुन: पत्र भेजा गया है। बजट जारी होने पर ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो सकेगा।
- डॉ. मुकेश कुमार यादव, प्राचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।