{"_id":"63af34e2b9c9a05bb35eb0b9","slug":"banda-163-gave-interview-130-got-selected-banda-news-knp7362452180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 163 ने साक्षात्कार दिया, 130 का चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 163 ने साक्षात्कार दिया, 130 का चयन हुआ
विज्ञापन
अप्रेंटिस मेला में युवकों का साक्षात्कार लेते कंपनी प्रतिनिधि।
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और आदर्श प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में शुक्रवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें 163 अभ्यर्थियों में से 130 का चयन किया गया। सरकारी आईटीआई में सिर्फ पांच और प्राइवेट आईटीआई में 125 युवकों का चयन हुआ।
शुक्रवार को आयोजित अप्रेंटिस मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक शामिल हुए। महाराष्ट्र की कंपनी ने 46 और लखनऊ की कंपनी ने 79 और अन्य फूड प्लाजा/होटल में काम के लिए पांच युवकों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर आदि के अभ्यर्थी शामिल रहे। शहर के केसीएनआईटी, ब्रजेश ट्रॉली, संतुष्टि फूड प्लाजा, सारंग होटल, आधान प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ व राजकमल इंडस्ट्रियल सर्विसेज, जलगांव (महाराष्ट्र) के प्रतिनिधियों ने युवकों का साक्षात्कार लिया।
मेला प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को काम के मुताबिक मानदेय नहीं मिलता। बेरोजगारी के कारण कम मानदेय पर युवक-युवतियां काम करने के लिए मजबूर हैं। हालांकि मेले में बांदा समेत चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज आदि शहरों से अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आए थे।

ओम प्रकाश।- फोटो : BANDA

पंकज प्रजापति।- फोटो : BANDA

शिवम।- फोटो : BANDA

जितेंद्र कुमार।- फोटो : BANDA
विज्ञापन