फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 14 additional roadways buses will be installed in Kalinjar fair

कालिंजर मेले में लगेंगी 14 अतिरिक्त रोडवेज बसें

Mon, 07 Nov 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: 14 additional roadways buses will be installed in Kalinjar fair
बांदा। कार्तिक पूर्णिमा पर ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवहन निगम ने भी मेले में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित बसों के अतिरिक्त 14 बसें और लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि कालिंजर मार्ग पर रोडवेज की छह बसें पहले से ही चल रही हैं। कालिंजर महोत्सव में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस कारण नियमित बसों के अतिरिक्त 14 और बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

दो बसें कालिंजर में रात में रुकेंगी और वहां से सुबह 6 बजे बांदा के लिए चलेंगी। अन्य बसों के आने जाने का समय निर्धारित किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मेले को देखते हुए परिचालक और चालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है, जिससे बसों के संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय में कंट्रोल रूम खोला जाएगा। यदि किसी अन्य मार्ग व स्टेशन पर कालिंजर जाने वाले दस से अधिक यात्री हैं तो वहां रिजर्व बसों को भेजकर यात्रियों को कालिंजर पहुंचाया जाएगा। चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोरोना के मद्देनजर मास्क व सैनीटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed