फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badusa team reached the final after defeating Moudha

मौदहा को हराकर बदौसा टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 31 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Badusa team reached the final after defeating Moudha
जीत का जश्न मनाती बदौसा-ए टीम। - फोटो : BANDA
बदौसा। शास्त्री ग्राउंड में चल रहे प्रो.दीनानाथ पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को दूसरे और अंतिम सेमीफाइनल में मेजबान बदौसा ए टीम मौदहा को 30 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बदौसा टीम के बल्लेबाज अभिषेक ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली। सद्दाम ने 34 और कार्तिक ने 29 रन बनाए। 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर बदौसा टीम 159 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। मौदहा के बालक न्याज अहमद ने 3, करीम ने 3 और शैलेंद्र व हयात ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

160 रनों का लक्ष्य लेकर पिच पर आई मौदहा टीम के बल्लेबाज बाबू ने 42 और रोहित ने 31 रनों का स्कोर बनाया। यह टीम 7 विकेट खोकर 129 रनों पर ही सिमट गई। बदौसा-ए टीम 30 रनों से विजेता बनी। इस टीम के बल्लेबाज अभिषेक को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल के दौरान विद्यालय प्रबंधक डा. विजय पांडेय, जागेश्वर शुक्ला, प्राचार्य राजबहादुर त्रिपाठी, एजाज खां, शाहनवाज खां शानू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed