फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badri Baba brought Ramji's chariot from the peak

Banda News: चोटी से रामजी का रथ खींचकर लाए बद्री बाबा

Tue, 16 Jan 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 16 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Badri Baba brought Ramji's chariot from the peak
बबेरू (बांदा)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले बटिया गांव के संत सिर की चोटी से रामजी का रथ खींचते हुए अयोध्या के लिए पैदल निकले हैं। संत बद्री बाबा मंगलवार को बबेरू पहुंचे। यहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बद्री बाबा ने बताया वह बटिया गढ़ से 11 जनवरी को अपनी चोटी में रस्सी से रथ बांधकर पैदल निकले थे। 22 जनवरी को 501 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचेंगे। बाबा ने बताया सिर की चोटी से रथ बांधकर वह प्रतिदिन 50 से 55 किमी. का सफर तय कर रहे हैं। सोमवार की शाम बबेरू में हेमू सिंह के आवास पर रुके थे।
विज्ञापन

बद्री बाबा कहना है कि उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी कि जब भी भगवान राम का दिव्य मंदिर बनेगा तब वह अपनी चोटी में रथ बांधकर पैदल अयोध्या जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विजयपाल सिंह, श्याम जी मिश्रा, हेमू सिंह, राजा दीक्षित, राजेश संजय प्रजापति, प्रदीप मिश्रा, राजू रणवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed