फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badra rained with tears in the farewell of Ganpati, immersion in Ken river

Banda News: गणपति की विदाई में आंखों के साथ बरसे बदरा, केन नदी में हुआ विसर्जन

Wed, 18 Sep 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Badra rained with tears in the farewell of Ganpati, immersion in Ken river
बांदा। नौ दिनों तक गणपति महोत्सव की धूम रही। बेहतरीन पंडाल सजाकर गणेश झांकियों का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस दोपहर के समय से सड़क पर नजर आया। डीजे की धुन पर महिलाएं और पुरुष समेत बच्चे रंग-गुलाल उड़ाते हुए थिरकते नजर आए। नाव के जरिए केन नदी में गणपति प्रतिमाओं का नम आंखों के साथ विसर्जन किया गया। केन नदी तट पर दमकल, नगर पालिका के कर्मचारी तैनात रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस केन तट पर तैनात की गई थी। इसके साथ ही विसर्जन में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला विसर्जन के दौरान केन नदी तट पर निगेहबानी करते नजर आए। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लगे नाविकों ने भी सिस्टम के तहत काम किया। एक काउंटर उन्होंने विसर्जन स्थल पर बनाया था, वहां पर गजानन की प्रतिमा लेकर आने वाले श्रद्धालु 251 रुपये की रसीद प्राप्त करते थे, इसके बाद नाव उन्हें उपलब्ध होती थी। इससे अव्यवस्था भी नहीं हुई। देर शाम तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाला गया गणपति विसर्जन जुलूस
तिंदवारी/पैलानी/बबेरू/बदौसा/नरैनी/। तिंदवारी कस्बे में मंगलवार को गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। कस्बे में विराजमान छह गणेश प्रतिमाएं जुलूस के तौर पर भ्रमण करतीं हुईं सिमौनी स्थित गड़रा नदी में विसर्जित की गईं। पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकलांं कस्बे में जगह-जगह विराजमान गणपति प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू कस्बा और क्षेत्र में एक दर्जन गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। मंगलवार को घसिला तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान शिवविलास शर्मा, रोशन, कृष्णा, शुभ, अंकित, प्रिंस, राहुल साहू जटाशकर राहुल शिवहरे मोहित यादव सोमील गुप्ता सागर राजवीर चौरसिया बुधराज गुड्डू पप्पी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी बबेरू बलराम सिंह और कस्बा इंचार्ज कौशल किशोर समेत पुलिस फोर्स निगेहबानी करती रही।
बदौसा कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में विराजमान गणपति प्रतिमाओं का मंगलवार को बागै नदी में विसर्जन किया गया। ओरन कस्बे में छह से अधिक गणपति पंडालों की स्थापना की गई थी। तिलहर देवी मंदिर स्थित तालाब में पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद शिवहरे, आशीष, अभिषेक, जतिन आदि व्यवस्था में डटे रहे। सुरक्षा के चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।

नरैनी कस्बा और आसपास क्षेत्रों में एक दर्जन गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके। विसर्जन के दौरान गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष रामकृपाल गुप्ता, राज कुशवाहा, प्रांशु गुप्ता, पुनीत विश्वकर्मा, किशन, सोनू विश्वकर्मा, विपिन त्रिवेदी, सुमित रैकवार, आशीष विश्वकर्मा के अलावा नरैनी कोतवाल राममोहन राय और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed