{"_id":"65ea09fa16bb4fca4e09f628","slug":"baberu-tindwari-sumerpur-road-will-be-widened-by-rs-11-crore-banda-news-c-212-1-sknp1008-107900-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 11 करोड़ से चौड़ा होगा बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 11 करोड़ से चौड़ा होगा बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव से पहले सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण और चौड़ीकरण को तेजी से मंजूरी दी जा रही है। जिले के एक और राजमार्ग बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को शासन से हरी झंडी मिल गई। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फरवरी और जनवरी में शासन ने जिले के सौ से अधिक शहरी और ग्रामीण संपर्क मार्गों के विशेष मरम्मत, नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही पहली किस्त के रूप में चार करोड़ से अधिक की राशि भी आवंटित की है। इसकी मदद से जीर्ण-शीर्ण मार्गों की हालत में सुधार होगा। लोगों को गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाएगी। सड़क से आवागमन भी सुगम होगा।
इधर, सरकार ने एक और राजमार्ग बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर के मौनीबाबा आश्रम होते हुए जमुआ तक सात किलो मीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। अधिशासी अभियंता सोनकर ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण में 10 करोड 96 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने पांच करोड़ 48 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं।