फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BA student commits suicide by hanging

बीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 13 Dec 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
BA student commits suicide by hanging
बांदा : पिता की डांट पर बीए के छात्र न जान दी
विज्ञापन

-एक अन्य मामले में सातवीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां, बाल-बाल बची
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी (बांदा)। किशोरों और युवाओं में घटता बर्दाश्त का माद्दा अब बड़ों की बड़ी चिंता बनने लगा है। जरा सी बात पर बच्चे आत्मघाती कदम उठाकर माता-पिता को जिंदगीभर की तकलीफ दे रहे हैं। पिता की डांट पर बीए के छात्र ने खुदकुशी कर ली। एक अन्य मामले में पिता की डांट से नाखुश सातवीं की छात्रा ने नींद की गोलियां खा लीं। सही समय पर इलाज मिलने से छात्रा की जान बच गई।
पिता की डांट पर खुदकुशी की घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की है। बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे शारदा प्रसाद (20) का शव घर के पशुबाड़े में फंदे से लटका मिला। खेती पर निर्भर पिता छोटू यादव ने बताया कि घर के कामकाज को लेकर बुधवार को उसे डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने रात में किसी वक्त पशुबाड़े में जाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गूलर नाका में गुरुवार की सुबह 14 वर्षीय लड़की ने नींद की गोलियां खा लीं। जिला अस्पताल में जल्द इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई। घर वालों ने बताया कि सातवीं की पढ़ाई कर रही बेटी को मोबाइल फोन पर ज्यादा वक्त देने पर पिता ने डांट दिया था। इसे अपमान समझकर उसने गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed