{"_id":"6993646bfa88de73f90285b2","slug":"b-pharma-student-commits-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-bnd1018-141222-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 10 रजनीकांत। फाइल फोटो
- फोटो : देवांश शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव में रविवार देर शाम 24 वर्षीय बी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि पांच मई को शादी होनी थी। आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है।
कुचेंदू निवासी रजनीकांत पुत्र कल्लू प्रसाद ने घर के अंदर गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के चचेरे भाई विपिन ने बताया कि दिवंगत रजनीकांत लखनऊ के एक कालेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। रजनीकांत का 18 फरवरी को दहिनवारा कार्यक्रम होना था, जिसके चलते वह 12 फरवरी को ही लखनऊ से गांव आया था। आगामी पांच मई को उसकी शादी भी होनी थी। मां नथिया का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।