फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Azad is alive in hearts

दिलों में जिंदा हैं आजाद

Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Azad is alive in hearts

बांदा। आजादी के महान योद्धा चंद्रशेखर आजाद के शहादत

विज्ञापन
दिवस पर कांग्रेस और किसान सेना ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कहा कि भारतवासियों के दिलों में चंद्रशेखर आजाद हमेशा जिंदा रहेंगे।

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने माल्यार्पण किया। उन्होंनेकहा कि चंद्रशेखर आजाद की शहादत बेकार नहीं जा सकती। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इन महान सपूतों के लहू से देश धन्य हुआ है।

उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी, महामंत्री राममिलन सिंह पटेल, सुनील कुमार चौरसिया, जहांगीर खां, शिवबली सिंह, दिनेश गुप्ता, कमरुद्दीन, गिरधारी, शब्बीर सौदागर, संतोष द्विवेदी, हफीज खां ने भी संबोधित किया।

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी में अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में स्व. आजाद को पुष्पांजलि दी। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने उन्हें निडर क्रांतिकारी नेता बताया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त ने उनकी बहादुरी के कई किस्से सुनाए।

श्याम मोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान, डॉ. केपी सेन सहित देवीलाल धुरिया, जमील खां, नत्थूराम सेन, अमित तिवारी, सैय्यद अल्तमश हुसैन, संतोष जारी वाले, रमेश चंद्र गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, रामगोपाल सिंह भी शामिल रहे।

उधर, भारतीय किसान सेना ने कटरा स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र के आवास पर शहीद दिवस आयोजित किया। अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों का सम्मान हम सभी का कर्तव्य है।

अफसोस जताया कि इलाहाबाद मेें उनके स्मारक स्थल पर पार्क में कोयला पुतवा दिया गया है। ब्रजगोपाल पाठक, रामसुधार, देव कुमार, अटल बिहारी मिश्र, लखन राजपूत, विनोद सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed