{"_id":"5e94a10c8ebc3e76b14a4a76","slug":"awaiting-report-of-samples-of-36-people-banda-news-knp5550772126","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में सोमवार को दो लोगों को भर्ती किया गया। इन्हें मिलाकर अब भर्ती लोगों की संख्या 19 हो गई। उधर, पिछले दो दिनों में भेजे गए 36 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। पॉजिटिव से निगेटिव आए साजिद के माता-पिता सहित तीन सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। यह तीनों सदस्य घर पर ही क्वारंटीन हैं।
मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कालेज में इस समय 19 मरीज भर्ती हैं और सभी ठीक हैं। अब तक मेडिकल कालेज में 49 लोग भर्ती हुए हैं। इनमें 36 को छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें दो को मेडिकल क्वारंटीन के लिए नरैनी सीएचसी भेजा गया है। आइसोलेशन वार्ड में मात्र 6 लोग भर्ती हैं। यह कई दिनों से यहां हैं।
आइसोलेशन में अब तक 55 लोग भर्ती किए जा चुके हैं। जिनमें 49 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें सोमवार को डिस्चार्ज हुए 5 लोग भी शामिल हैं। अब तक 85 लोग मेडिकल कालेज से छुट्टी पा चुके हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि 11 अप्रैल को 16 और 12 अप्रैल को 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार की शाम तक उनकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई।