फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Avral tops in chess under-13 and Vaibhav Shukla tops in 19

Banda News: शतरंज अंडर-13 में अविरल व 19 में वैभव शुक्ला अव्वल

Mon, 26 May 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Avral tops in chess under-13 and Vaibhav Shukla tops in 19
बांदा। शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में चल रही दो दिवसीय कमला मिश्रा स्मृति शतरंज चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने खिलाड़ियों की सूझ-बूझ और रणनीतिक कौशल की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी सूझबूझ और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जीवन में हार और जीत दोनों आवश्यक है। हारने वाला कभी असफल नहीं होता, बल्कि वह अगली जीत की तैयारी करता है। शतरंज एसोसिएशन के सचिव अजय मिश्रा ने कहा कि शतरंज जीवन का प्रतीक है, इसमें हर चाल सोच-समझकर चलनी पड़ती है। क्योंकि एक चाल भविष्य की दिशा बदल सकती है। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर -13 में सेंट जेवियर्स स्कूल के अविरल शुक्ला प्रथम रहे, अराध्य द्विवेदी द्वितीय व संत तुलसी स्कूल के अनुज चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-19 में तथागत ज्ञानस्थली के वैभव शुक्ला को प्रथम स्थान मिला। विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के सूर्यांश सेठ दूसरे व सेंट मैरी स्कूल की अन्वेषा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, डॉ. अर्चना, डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रवि, उपेंद्र तिवारी, शिवेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, गीता मिश्रा, गणेश अवस्थी, अशोक द्विवेदी, उपेंद्र सिंह, अंकुर बाजपेई, सृजन मिश्रा, कविता वर्मा सहित खेल क्षेत्रों से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed