{"_id":"60a15b238ebc3edcb67fb9f7","slug":"auto-chalak-ko-pakda-banda-news-knp628787314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से आटो चालक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से आटो चालक पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जेवर और कपड़ों से भरा बैग आटो चालक ले उड़ा। महिला की शिकायत के बाद आरपीएफ ने महज 10 घंटे में सीसी फुटेज के आधार पर आटो चालक को पकड़कर बैग बरामद कर लिया। हालांकि, रिपोर्ट दर्ज न कराने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी हनीफ की निशा शनिवार की रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अपने दामाद व बेटी को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई थी। इसी बीच आटो चालक बेटी का बैग लेकर भाग गया। निशा ने इसकी शिकायत आरपीएफ थाने में दर्ज कराई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनुरुद्ध जांगिड के निर्देश पर दरोगा केके पांडेय व एसके पांडेय के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आटो चालक को पदमाकर चौराहा के पास से पकड़ लिया और बैग बरामद कर लिया।
निशा के मुताबिक बैग में दो लाख कीमत के जेवर और कपड़े थे। आटो चालक ने बताया कि महिला बैग आटो में भूल गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि माल बरामद होने के बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। आटो चालक को जीआरपी को सौंप दिया गया। हालांकि, जीआरपी ने भी महिला के अनुरोध पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और आटो चालक को छोड़ दिया।