{"_id":"9422746510bfb2ce07b84fae6e05e09f","slug":"atul-maheshwari-scholarship-scheme-the-results-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई! मेधावियों के सपने होंगे पूरे, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई! मेधावियों के सपने होंगे पूरे, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के नतीजे घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ से अब मेधावियों के सपने पूरे हो सकेंगे। बांदा जनपद के पांच मेधावी होनहार विद्यार्थियों को अक्तूबर माह में हुई परीक्षा में सफलता मिली है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने 19 अक्तूबर को यहां शहर के जेएन डिग्री कॉलेज, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 3000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के आधार पर पूरे देश में 225 मेधावियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
बांदा में छात्रवृत्ति के लिए सफल परीक्षार्थियों में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं तथा स्नातक (बीए) का एक-एक छात्र शामिल हैं। 10वीं, 12वीं और स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र को एक वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी। 9वीं, 11वीं और स्नातक द्वितीय वर्ष को दो वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। बशर्ते इस साल भी उसने कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को तीन साल छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें शेष दो वर्षों में न्यूनतम 55 वर्ष अंक लाना होंगे। छात्रवृत्ति राशि चेक के जरिए दी जाएगी। चेक वितरण की तिथि ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होगी।
बांदा के नमन शिवहरे ने परीक्षा में सफलता पाई है। सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा-नौ के छात्र नमन के पिता का नाम राकेश शिवहरे है। जीआईसी में कक्षा-10 के छात्र सौरभ नामदेव को छात्रवृति्त मिली है। इनके पिता का नाम कैलाश कुमार है। अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा-11 के अंकित कुमार पुत्र आनंद कुमार ने भी बाजी मारी है।
इसी प्रकार अतर्रा के सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं के स्टूडेंट अभय गुप्ता पुत्र श्याम गुप्ता और राजादेवी डिग्री कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र मुन्नालाल ने भी कामयाबी हासिल की है।
चित्रकूट ब्यूरो के अनुसार, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए जिले से तीन मेधावियों का चयन किया गया है। यहां से लगभग बारह सौ लोगों ने फार्म भरे थे। 1049 पंजीकृत बच्चों में से 913 स्टूडेंट्स ने इसमें भाग्य आजमाया। हाईस्कूल संवर्ग में 314, इंटरमीडिएट संवर्ग में 484 और स्नातक संवर्ग में 115 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था।
भाग्यशाली तीनों मेधावियों में सौरभ अग्रहरि (पुत्र, रमेश चंद्र), कक्षा नौ, गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन, आकांक्षा कसौंधन (पुत्री, श्रीकांत), कक्षा 11, श्री तुलसी इंटर कालेज राजापुर, रजनीकांत (पुत्र, रामसरूप), कक्षा 12 चित्रकूट इंटर कालेज शामिल है।
हमीरपुर ब्यूरो के अनुसार, जिले से सुनीता देवी व विश्वदीप त्रिपाठी का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। 19 अक्तूबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरदार पटेल बालिका विद्यालय व अवतार मेहेरबाबा विद्यालय में परीक्षा कराई गई थी। इसमें 1,525 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।
परीक्षा में जिले से दो मेधावी सुनीता देवी व विश्वदीप त्रिपाठी चयनित किए गए हैं। कुरारा ब्लाक के बेरी गांव की सुनीता की प्रारंभिक शिक्षा गांव में परिषदीय स्कूल से हुई। इंटर सरदार पटेल बालिका विद्यालय से किया। वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मौदहा में कक्षा नौ के विश्वदीप की सफलता पर परिजनों के साथ विद्यालय परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रसंशा कर रहे है। मवईया के विश्वदीप के पिता बृजकिशोर त्रिपाठी कृषि कार्य करते हैं।